अमेरिका का कर्ज संकट दुनिया के लिए एक बड़े खतरे का संकेत है। हालांकि उसका तात्कालिक कर्ज संकट रिपब्लिकनों और डेमोक्रेट्स की आम सहमति से टल गया है, लेकिन खतरा समाप्त नहीं हुआ है। समझौते के पहले चरण में कर्ज लेने की सीमा में 900 बिलियन डॉलर की छूट के एवज में सरकारी खर्च में उतने की ही कटौती की जाएगी। दूसरे चरण के तहत कांग्रेस की एक सुपर कमेटी नवंबर तक 1.5 अरब डॉलर तक की बचत के उपाय सुझाएगी। अमेरिका आज कर्ज के जिस जाल में फंसा है उससे निकलने का कोई उपाय उसे दिख नहीं रहा है।
अमेरिका के आर्थिक संकट का असर भारत पाकिस्तान जैसे एशियाई देशों के साथ-साथ पूरी दुनिया पर पड़ना तय है। वर्तमान वैश्विक युग में दुनिया के देशों की अर्थव्यवस्थाएं एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इसका असर उन देशों पर अधिक पड़ेगा जिनके साथ अमेरिका का व्यापार अधिक होता है। अमेरिका का आर्थिक संकट दुनिया के कई देशों को मंदी की चपेट में ला सकता है। अमेरिकी सरकार का घरेलू कर्ज इतना ज्यादा है कि हर सप्ताह करीब 90 अरब डॉलर की देनदारी (अगस्त में 500 अरब डॉलर) निकल रही है। अमेरिका को अपने जीडीपी अनुपात में करीब 18 फीसदी राशि बकाया कर्ज के पुनर्वित्त यानी रिफाइनेंस के लिए चाहिए।
इसका मतलब है कि अमेरिका बड़े ऋण जाल में फंस चुका है। अमेरिका के लिए वापसी अब लगभग नामुमकिन है और उबरने का हर इलाज उसे कमजोर ही करेगा। अमेरिका में मंदी की शुरुआत वर्ष 2008 से हुई थी। इस मंदी की चपेट में जब अमेरिका के बड़े-बड़े कारपोरेट एक-एक करके धराशायी होने लगे तो अमेरिकी सरकार ने इनके लिए अपने खजाने के दरवाजे खोल दिए। उसने अरबों डॉलर के बेलआउट पैकेज देकर बैंक ऑॅफ अमेरिका, सिटीग्रुप और एआइजी जैसे वित्तीय संस्थानों के साथ ही आटो दिग्गज जनरल मोटर्स जैसी कई कंपनियों को बचाया। इस राहत पैकेज से अमेरिकी कारपोरेट तो मंदी के भंवर से निकल आया, मगर अपनी अर्थव्यवस्था को उबारने की कोशिश में अमेरिकी सरकार ने खर्चे इतने ज्यादा बढ़ा दिए कि कर्जे की तय सीमा भी पार होने वाली है।
अमेरिकी संविधान में कर्ज की तय सीमा 14,300 अरब डॉलर है। भारतीय मुद्रा में यह रकम 6,34,900 अरब रुपये बैठती है। अब अमेरिका चाहे कर्ज की सीमा बढ़ाए या न बढ़ाए दोनों ही हालत में अमेरिका की ट्रिपल ए रेटिंग घट जाएगी। अमेरिका की रेटिंग में कमी एक ऐतिहासिक फैसला होगा, क्योंकि अमेरिकी बांड कर्ज के बाजार में सोने से ज्यादा खरे और सबसे मजबूत जमानत माने जाते हैं। रेटिंग घटते ही अमेरिका में ब्याज दर बढ़ेगी जो कर्ज के पहाड़ को काटने की राह और मुश्किल कर देगी। इसका असर उसके व्यापार पर पड़ेगा। अमेरिका का वार्षिक बजट घाटा डेढ़ खरब डॉलर है। कर्ज संकट से निपटने के लिए कर्ज लेने की क्षमता बढ़ाने का काम अमेरिकी सीनेट में आमतौर पर होता रहा है, लेकिन इस बार रिपब्लिकन पार्टी कर्ज बढ़ाने के मुद्दे पर कड़ा रुख अपना रही है। रिपब्लिकन चाहते हैं कि सरकार टैक्स में कोई बढ़ोतरी न करे, जबकि डेमोक्रेट का मानना है कि गरीबों, बूढ़ों और अन्य लोगों को पेंशन योजना के लिए पैसा टैक्स बढ़ोतरी से हासिल किया जाए।
अमेरिकी सरकार एक निश्चित सीमा तक कर्ज लेने के कानूनी प्रावधान से बंधी है। इससे प्राप्त धन से ही सरकार अपने नियमित खर्चो का भुगतान करती है। इनमें सेना का वेतन, वर्तमान कर्ज पर ब्याज की रकम और स्वास्थ्य सुविधाओं पर होने वाला खर्च भी शामिल है। उसकी कर्ज लेने की 14.3 अरब डॉलर की सीमा मई में ही खत्म हो चुकी थी। वित्त मंत्री टिमोथी गीथनर ने सरकारी पेंशन योजनाओं के लिए किए जाने वाले भुगतान को आगे बढ़ाने के लिए समय सीमा को दो अगस्त तक बढ़ाने जैसे कदमों का सहारा लिया था।
रिपब्लिकन और कुछ विश्लेषकों का मानना है कि दो अगस्त के बाद भी सरकार कुछ दिन और खर्चे चला सकती है, लेकिन इसके बाद कर्ज लेना सरकार के अधिकार क्षेत्र के बाहर है। सभी सरकारी कर्जो को अमेरिकी संविधान के तहत संसद से मंजूरी लेनी पड़ती है। कर्ज लेने की सीमा पहली बार 1917 में शुरू की गई थी, ताकि सरकार प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अपने खर्चे चला सके। उसके बाद यह सीमा कई बार बढ़ाई जा चुकी है।
आमतौर पर यह महज एक औपचारिकता ही होती है। इससे पहले कांग्रेस सरकार के खर्चो और टैक्स को तय करती रही है। ओबामा प्रशासन एक ऐसी असहज स्थिति का सामना कर रहा है जिसमें उसके खर्चे उपलब्ध आमदनी से कहीं ज्यादा हैं। वित्तीय संकट और अमेरिका की दुर्बल अर्थव्यवस्था की वजह से सरकार के खर्चो में तो वृद्धि हुई जबकि टैक्स से मिलने वाला राजस्व बुरी तरह प्रभावित हुआ। परिणामस्वरूप सरकार का घाटा बढ़ गया। प्रतिनिधि सभा पर प्रभुत्व रखने वाले रिपब्लिकन सांसदों का कहना है कि वित्तीय घाटा काबू किया जाए। दोनों ही मानते हैं कि घाटे में कमी करना जरूरी है, लेकिन दोनों पार्टियों की आर्थिक नीतियां अलग हैं। सीनेटर के एक समूह ने खर्चो में कटौती और टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था। जहां रिपब्लिकन सांसद खर्च में और अधिक कटौती की मंाग कर रहे हैं, वहीं डेमोक्रेट चाहते हैं कि खर्चो में कटौती न हो, बल्कि कारपोरेट सेक्टर पर अधिक टैक्स लगाकर कर्ज संकट से उबरने का रास्ता निकाला जाए।
अमेरिकी सीनेट ने देश की कर्ज सीमा को बढ़ाने वाला बिल खारिज कर दिया था। डेमोक्रेटिक पार्टी की बहुमत वाली सीनेट में इस बिल के गिरने की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी। पर अब उसने सरकारी खर्चो में कटौती की शर्त के साथ कर्ज की सीमा बढ़ाए जाने पर सहमति प्रदान कर दी है। गौरतलब है कि अगर दो अगस्त तक ये मसला नहीं सुलझता तो अमेरिका में नकदी की उपलब्धता का संकट पैदा हो जाता। साथ ही अमेरिका की कर्ज लौटाने की क्षमता भी प्रभावित होगी।
इस बिल को लेकर रिपब्लिकन और डेमोके्रटिक पार्टी के बीच भारी मतभेद रहे। रिपब्लिकन पार्टी चाहती है कि अल्पकालिक कर्जो की सीमा 900 बिलियन डॉलर तक की जाए, लेकिन डेमोक्रेट्स इस सीमा को बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चेतावनी दी थी कि अगर राजनीतिक दलों ने देश के कर्ज संकट को निपटाने के उपायों पर जल्द समझौता नहीं किया तो सभी अमेरिकी लोगों को परेशान होना पड़ेगा।
उन्होंने अमेरिकी लोगों से आग्रह किया था कि वे राजनेताओं पर समय रहते अपने मतभेद दूर करने का दबाव बढ़ाएं, क्योंकि इस संकट के कारण अमेरिका की साख पर असर पड़ सकता है। ओबामा ने इस बारे में दोनों पक्षों से समझौता कर किसी तरह सुलह पर पहुंचने का आह्वान किया था। फिलहाल यह संकट टल गया है पर चिंता बरकरार है। अमेरिकी मंदी का खतरा यूरोप तक पहुंच गया और अब एशियाई देश भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की नई प्रमुख क्रिस्टीना लगार्द ने यूरोपीय नेताओं को चेतावनी दी है कि यूरो जोन की आर्थिक समस्याओं की वजह से वहां सामाजिक अस्थिरता का खतरा पैदा हो सकता है। ग्रीस, पुर्तगाल और आयरलैंड में ऋण संकट के बाद इटली और स्पेन के ऊपर भी इसका खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में ग्रीस के लिए जारी किए गए 96 खरब डॉलर के राहत पैकेज के बावजूद आर्थिक संकट का खतरा खत्म नहीं हुआ है। मध्य-पूर्व के देशों और उत्तर अफ्रीका में राजनीतिक उथल-पुथल जैसी सामाजिक समस्याएं भी इन उन्नत अर्थव्यवस्थाओं के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय हैं।
जहां एक तरफ युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं तो दूसरी ओर बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य और पेंशन सुविधाओं को बचाने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इन दोनों ही समस्याओं के चलते पीढि़यों के बीच संघर्ष का सामना दिख सकता है। वास्तव में आज दुनिया एक नए तरह के वैश्विक संकट की ओर बढ़ रही है जिसकी सबसे ज्यादा कीमत गरीब देशों को चुकानी पड़ रही है।
03 अगस्त 2011
15 जून 2011
विश्वास का संकट है असली खतरा
हमें आप पर विश्वास नहीं और आपको हम पर नहीं। अगर विश्वास कर भी लें तो भरोसा कायम नहीं होता। अब तो परिवार के सदस्य भी एक दूसरे पर ज्यादा विश्वास नहीं करने लगे हैं। कारोबारी और ग्राहकी का रिश्ता तो पहले से ही 'अविश्वास' के बंधन पर चल रहा है। यहां तक कि अब तो प्रेमी-प्रेमिका और पति-पत्नी भी एक-दूसरे को अविश्वास की नजर से देखने लगे हैं। पहले से ही बेहद नाजुक विश्वास की डोर अब हर स्तर पर लगातार कमजोर होती प्रतीत हो रही है। यानी हर तरफ विश्वास पर खतरा मंडरा रहा है। इन सबके बीच जनता का अपनी सरकार या अपने नेता पर कैसे विश्वास कायम रह सकता है? दूसरे शब्दों में कहें तो हम और हमारा पूरा समाज 'फेथ डिफिसीट' यानी 'विश्वास का संकट' के दौर से गुजर रहा है।
वर्तमान व्यवस्था से हुआ मोह भंग
विश्वास का यही संकट अपने देश की पूरी व्यवस्था से है। आज हम अपने देश के लोकतंत्र पर कितनों भी गर्व करें लेकिन इस प्रणाली से जनता का विश्वास तेजी से उठ रहा है। पूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था से ही लोगों का मोह भंग हो रहा है। नेता पहले ही जनता का विश्वास खो चुके हैं। चुनी हुई सरकार में लोगों का विश्वास नहीं बचा है। तो फिर लोकतंत्र में हमारा विश्वास कैसे कायम रहेगा? दूसरी तरफ सरकार कह रही है आम लोग और तथाकथित सामाजिक कार्यकर्ता लोकतंत्र के लिए खतरा है। सरकार की नजर में अन्ना हजारे, उनके साथियों और उनको समर्थन दे रहे आम लोग लोकतंत्र के लिए खतरा बन चुके हैं। इनकी गतिविधियों से लोकतांत्रिक व्यवस्था से लोगों का विश्वास उठ जाएगा। लेकिन जिस व्यवस्था से हमारा विश्वास पहले ही उठ चुका है उसे और कितना ऊपर उठाया जाए।
वेबफाई के किस्से अब हो गए आम
नेता और जनता के बीच वेबफाई के किस्से अब आम हो गए हैं। और सभी लोग समझ चुके हैं कि नेता हमें धोखा देने और वेबकूफ बनाने के लिए ही बना है। इनकी कथनी और करनी में भारी फर्क है। वास्तव में पूरी व्यवस्था में विश्वास का संकट पैदा करने वाला असली खिलाड़ी यही है। दूसरी तरफ, प्रशासनिक व्यवस्था विश्वास के लायक नहीं बची है। लोगों को सुरक्षा का भरोसा देने वाली पुलिस पर लोग कैसे विश्वास करे? अपने हक की लड़ाई लड़ रहे किसानों पर वह गोली बरसाती है, नाबालिक बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद उसे मारकर दफना देती है, पुलिस के खिलाफ आवाज उठाने पर उसे जान से मारदेने की धमकी दी जाी है, वगैरह..वगैरह..। इस तरह की घटनाओं की फेहरिस्त लंबी है। जरा सोचें, कैसे करें पुलिस और प्रशासन पर विश्वास?
न्याय के मंदिर से भी टूट रहा भरोसा
लोगों की अंतिम आस न्यायपालिका से रहती है। पर सब लोग जानते हैं कि मुकदमा तो पैसों का खेल है। पैसे के बल पर मनचाहा केस बनवा सकते हैं, किसी केस में आपका नाम है तो उसे कटवा सकते हैं या फिर मोटी रकम देकर अच्छा वकील चुन सकते हैं जो अपने चतुर दिमाग का इस्तेमाल करते हुए कानून की मनमर्जी व्याख्या कर फैसला अपने हक में ले जाते हैं। बात इससे भी नहीं बनी तो जज साहब हैं न। प्राइवेट में उनसे मिलकर पहले ही फैसले की कॉपी तैयार करा सकते हैं और अगले दिन अदालत में मनमुताबिक फैसले की घोषणा हो जाएगी। बस इसके लिए खर्च करने होंगे बेहिसाब धन। बात यहां भी नहीं बनी तो हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट है ना। फैसलों को अलटने-पलटने में ये अदालत माहिर हैं। ऐसे सैकड़ों उदाहरण मिल जाएंगे- एक ही कानून, एक ही मामला, मामले से जुड़े वही लोग, सबूत भी कुल मिलाकर एक जैसा पर अदालत के फैसले अलग-अलग। मतलब जज बदला, कोर्ट बदला तो मुकदमे की सुनवाई का नजरिया ही बदल गया। एक अदालत की नजर में कोई व्यक्ति दोषी और उसे दूसरी अदालत में उसे बाय इज्जत बरी कर दिया जाता है। आप किस पर करेंगे विश्वास? अपने देश के महान कानून पर, माननीय और सर्वोच्च विश्वसनीय न्यायालय पर या फिर भगवान तुल्य न्यायाधीश पर? विश्वास कीजिए मगर न्याय का भरोसा मत कीजिए, क्योंकि यह भरोसा कभी भी टूट सकता है।

10 जून 2011
हर तरफ पिस रहा है आम आदमी
भ्रष्टïाचार और काले धन की वापसी को लेकर अन्ना और बाबा रामदेव के आंदोलन के पीछे आरएसएस या जिसका भी हाथ हो लेकिन इतना तो सत्य है कि इसे जनता का पर्याप्त समर्थन मिल रहा है। हो भी क्यों नहीं, आम जनता सभी स्तर पर व्याप्त भ्रष्टïाचार से त्रस्त हो चुकी है। सरकार में बैठे मंत्री से लेकर नौकरशाह, पुलिस, प्रशासन, न्यायपालिका और अन्य सभी महकमों में रिश्वतखोरी ने मजबूती से अपना पांव जमा लिया है। एक तरफ भ्रष्टïाचार तो दूसरी तरफ महंगाई की इस चक्की में हर तरफ से आम आदमी ही पिस रहा है। तभी तो लोग इसके खिलाफ होने वाले किसी भी आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। केंद्र सरकार का यह तर्क कि अन्ना और रामदेव के पीछे आरएसएस, बीजेपी जैसी सांप्रदायिक शक्तियों का हाथ है इसलिए ऐसे आदोलनों को जायज नहीं कह सकते, पूरी तरह बेतुका है।
यहां सवाल सांप्रदायिक शक्तियों का नहीं है बल्कि सवाल भ्रष्टïाचार का है। आम लोग देश में अराजक व्यवस्था से तंग आ चुके हैं। देश का कोई भी नागरिक चाहे वह किसी भी विचारधारा या समुदाय से संबंध क्यों न रखता हो, उसे व्यवस्था की खामियों के खिलाफ बोलने और आवाज उठाने का पूरा अधिकार है। आरएसएस अगर किसी संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है तो सरकार उसे दंड दे सकती है या संगठन पर प्रतिबंध लगा सकती है। लेकिन इस आधार पर कि भ्रष्टïाचार के खिलाफ आंदोलन को संघ या भाजपा या अन्य कोई सांप्रदायिक शक्तियों का समर्थन प्राप्त है, ऐसे आंदोलनों को खारिज नहीं कर सकते। केंद्र सरकार ने अब तो गांधी वादी अन्ना हजारे और उनके साथियों को भी संघ और भाजपा का मुखौटा बताना शुरू कर दिया है। वास्तव में केंद्र सरकार एक ही र्फामूले पर काम करने लगी है। वह है कि जो भी व्यक्ति कांग्रेस या उसकी सरकार के खिलाफ बोलेगा, जो भी लोग सरकार की नाकामियों और भ्रष्टïाचार पर अपना मुंह खोलेगा, वह संघ और भाजपा का एजेंट कहलाएगा।
बदलाव का स्वागत किया जाना चाहिए
बकौल केंद्र सरकार, इन जन आंदोलनों को संघ हवा दे रहा है। तो फिर इसमें बुराई क्या है? क्या वास्तव में भ्रष्टïाचार के खिलाफ बोलना भी सांप्रदायिक कदम है? मेरी जानकारी में तो ऐसा पहली बार हो रहा है कि आरएसएस को भ्रष्टïाचार और काले धन जैसे गंभीर मुद्दों खिलाफ आंदोलनों को हवा देने का श्रेय दिया जा रहा है। अगर सचमुच ऐसा हो रहा है तो मैं इसे संघ परिवार के भीतर एक बड़े बदलाव के रूप में देख रहा हूं। इस बदलाव का स्वागत किया जाना चाहिए।
संघ परिवार को अब तक देश में सांप्रदायिक सदभाव बिगाडऩे, हिंदुओं को भड़ाकाने, समाज को पारंपरिक कूरीतियों की ओर धकेलने और कट्टïर हिंदू समाज तैयार करने के तौर पर जाना जाता रहा है। कम से कम बहुत दिनों के बाद ही सही संघ ने राष्टï्रहित से जुड़े मुद्द्े राष्टï्रव्यापि स्तर पर हवा दी है जिसका सरोकार सीधे आम आदमी से है। अगर वास्तव में आरएसएस और उसके संबंद्घ संगठनों ने पारंपरिक मुद्दों, जिसमें राम मंदिर से लेकर मुस्लिम समाज के विरुद्घ आग उगलने जैसे कदम शामिल हैं, को पीछे छोड़ दिया है तो इसे बदलाव के रूप में देखा जाना चाहिए। और यही संघ परिवार और राष्टï्र दोनों के हित में भी होगा।
भाजपा, आरएसएस समेत तमाम ऐसे संगठनों को यह बात को समझ लेनी चाहिए कि जनहित के मुद्दे उठाने पर ही जनता उसका समर्थन कर सकती है। सांप्रदायिक और पारंपरिक मुद्दों के चलते ही ये संगठने हासिये पर चले गए हैं। उधर, राजनीतिक पार्टी होने के बाद भी इन्हीं सब मुद्दों के चलते भाजपा का भी जनाधार सिकुड़ रहा है। बदलाव के लिए यह सबसे बेहतरीन समय है और बेहतर होगा कि संघ और भाजपा अपना चोला बदले।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)